{"_id":"63052e5c23c99f7d0563a7e2","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2434226113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: फैक्टरी जा रही महिला को क्रेन ने कुचल दिया, फरार चालक की तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: फैक्टरी जा रही महिला को क्रेन ने कुचल दिया, फरार चालक की तलाश कर रही पुलिस
Wed, 24 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:15 AM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद क्रेन पर लिखे नंबरों पर काले रंग से पेंट कर दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि जल्द चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ट्रॉनिका सिटी थाने से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार क्रेन ने मंगलवार सुबह फैक्टरी जा रही महिला को कुचल दिया। हादसे में सपना (35) की मौत हो गई। घटना के बाद क्रेन को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। परिजनों ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लोनी के खरखड़ी गांव निवासी पप्पू सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह ईंट के भट्टों पर काम करते हैं। परिवार में पत्नी सपना, बच्चे सोनिया, गुड्डू, तानिया, तनिष्क और मानसी हैं। परिजनों ने बताया कि सपना ट्रॉनिका सिटी स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से फैक्टरी जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
ट्रॉनिका सिटी थाने से कुछ दूरी पर क्रेन ने सपना को कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन