{"_id":"6303de43852930064919ed92","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd243368141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: वसुंधरा और कौशांबी में हुक्का बार पर छापा, 12 गिरफ्तार, ये बड़ा खुलासा भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: वसुंधरा और कौशांबी में हुक्का बार पर छापा, 12 गिरफ्तार, ये बड़ा खुलासा भी हुआ
Tue, 23 Aug 2022 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:21 AM IST
सार
कुछ दिनों बाद पार्टी के लिए बुकिंग होनी थी। उसमें अलग-अलग जगह से युवक-युवतियां एकत्रित होने वाली थीं। टीम ने मौके से आठ हुक्का, सात हुक्के के पाइप, छह हुक्के की प्लेट, 200 ग्राम तंबाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसुंधरा सेक्टर-12 में चल रहे हुक्का बार पर इंदिरापुरम पुलिस ने कार्रवाई कर संचालक चांद निवासी सिकरोड समेत पांच कर्मचारी और कौशांबी पुलिस ने भोवापुर में हुक्का बार पर छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आवासीय इलाकों के बीच अवैध तरीके से हुक्का बार चलने की शिकायत मिल रही थी। टीम ने हुक्का समेत नशा करने का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-12 में पैराडाइज कैफे के नाम से हुक्का बार चल रहा था। इसका संचालक चांद व्हाट्सएप पर ग्राहकों से सम्पर्क कर पार्टी आयोजित कराया था। फिर वहां फ्लैवर्ड तंबाकू को हुक्के में डालकर युवक-युवतियां धुएं से छल्ला बनाकर नशा करते थे। कार्रवाई से पूर्व टीम ने एक पुलिसकर्मी को सिविल कपड़े में भेजकर जांच कराई थी। पता चला कि पार्टी के बहाने युवक-युवतियों को नशा परोसा जा रहा था। बाद में इंदिरापुरम पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी के साथ टीम बनाकर देर रात को हुक्का बार पर छापे की कार्रवाई की। टीम ने मौके से संचालक चांद, अमन निवासी करोलबाग, निखिल आनंद निवासी सेक्टर-10 वसुंधरा, हर्ष सिंह निवासी केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी राजनगर एक्स्टेंशन और सोनू चौहान निवासी सेक्टर-16 वसुंधरा को पकड़ लिया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद पार्टी के लिए बुकिंग होनी थी। उसमें अलग-अलग जगह से युवक-युवतियां एकत्रित होने वाली थी। टीम ने मौके से आठ हुक्का, सात हुक्के के पाइप, छह हुक्के की प्लेट, 200 ग्राम तंबाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कौशांबी थाना प्रभारी कार्यवाहक अनिल कुमार ने बताया कि भोवापुर के पास एंजल मॉल में हुक्का बार चल रहा था। वह रेस्तरां की आड़ में पार्टी आयोजित करता था। इसका संचालक रविंद्र पुलिस की कार्रवाई से पहले फरार हो गया लेकिन टीम ने सुरेंद्र पाल, राजे, कमल, नीरज, गोविंद और गजेंद्र निवासी कौशांबी भोवापुर व हरेंद्र निवासी विनोद नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। हुक्का बार से टीम ने एक पुलिंदा चिटबंदी गत्ते का कार्टून, 2 हुक्का,2 हुक्के की प्लेट, दो पाइप, फ्लेवर्ड तंबाकू से भरी एल्यूमिनियम फॉइल से लिपटी हुई दो चिलम, एक पैक मिट्टी की चिलम व तीन इलेक्ट्रोनिक्स स्पार्क गन बरामद की है। पुलिस फरार संचालक की तलाश कर रही है। इसके अलावा प्रशासन को हुक्का बार की रिपोर्ट भी तैयार कर रही है।
विज्ञापन