फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अश्लील वीडियो कॉल कर वायरल करने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अश्लील वीडियो कॉल कर वायरल करने की धमकी
विज्ञापन

इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र में एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल में फंसाकर उनसे 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठग ने व्हाट्सएप नंबर पर मेसेज भेजा था। अब उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर मानसिक तनाव दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक का कहना है कि वह टिफिन सर्विस के लिए संपर्क नंबर ढूंढ रहे थे। एजेंसी से कुछ नंबर लेकर उन्होंने संपर्क किया। कुछ देर बाद व्हाट्सएप नंबर पर मेसेज आया। उन्होंने बातचीत में टिफिन तैयार करने के लिए कहा तो शातिर ने कॉल कर किचन दिखाने के लिए कहा। आरोप है कि कॉल रिसीव करने के बाद ही तुरंत एक किशोरी आ गई। उन्होंने कॉल काटकर फोन बंद कर दिया। दो दिन बाद एक चाइल्ड वेलफेयर अथॉरिटी से कॉल आई कि उनकी एक अश्लील वीडियो ई-मेल से भेजी गई है। वीडियो परिजनों को भेजने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ठगों ने दस लाख रुपये की मांग की। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि साइबर सेल टीम फोन नंबर का पता करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed