{"_id":"62f411d365d325068f0155dc","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd242850343","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: नाले में गोवंश मिलने से भड़का लोगों का गुस्सा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: नाले में गोवंश मिलने से भड़का लोगों का गुस्सा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Thu, 11 Aug 2022 01:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:45 AM IST
सार
पूर्व पार्षद ने मामले की शिकायत विधायक साहिबाबाद सुनील शर्मा से की है। उन्होंने थाना प्रभारी को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहीद नगर के नाले में बुधवार को गोवंश मिलने से लोगों का गुस्सा भड़क गया। नाराज लोगों ने एकत्रित होकर हंगामा किया लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाले में पीछे से बहकर गोवंश आए हैं। इसकी जांच के लिए टीम लगी है। पूर्व पार्षद ने साहिबाबाद थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद योगेश चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे नाले में एक गोवंश मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा कि नाले में गोवंश बह रहा था। पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह नाले से गोवंश निकालकर कब्जे में लिया। वहीं, शाम को फिर एक ओर गोवंश मिलने से माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन
सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों गोवंश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उनका मानना है कि नाला दिल्ली की तरफ से आ रहा है ऐसे में गोवंश वहीं किसी इलाके से आए होंगे।
विज्ञापन