फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of 82 lakhs from CA in name of flat booking

Ghaziabad: फ्लैट बुकिंग के नाम पर सीए से 82 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर सहित चार के खिलाफ मुकदमा

Wed, 10 Aug 2022 01:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 01:30 AM IST
सार

कौशांबी थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया पीड़ित सीए शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Fraud of 82 lakhs from CA in name of flat booking
fraud new - फोटो : istock

विस्तार

वैशाली सेक्टर एक स्थित क्लाउड-9 सोसायटी में चार्टर्ड एकाउंटेंट ने दस साल पहले फ्लैट बुक कराने पर भी कब्जा नहीं मिलने और फ्लैट को किसी अन्य को बेचने का आरोप लगाया है। सीए बिल्डर को 82 लाख रुपये अदा कर चुकी हैं। सीए ने कौशांबी थाने में बिल्डर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


वर्ष 2012 में रामप्रस्थ निवासी सीए पूजा गोयल व उनके पति संदीप गोयल ने क्लाउड-9 में 1.08 करोड़ रुपये में फ्लैट बुक कराया था। बिल्डर ने वर्ष 2015 में फ्लैट पर कब्जा दिए जाने का आश्वासन दिया था। शुरुआत से लेकर अब तक करीब 82 लाख रुपये बिल्डर का दे चुके हैं लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन


आरोप है कि बीते साल बिल्डर ने बुक फ्लैट को किसी अन्य को बेच दिया। उन्होंने बिल्डर से कई बार अपने फ्लैट दिलाने का अनुरोध किया, लेकिन उनको हर बार टरकाया जा रहा है। सीए ने कंपनी निदेशक संजीव जैन, अमित जैन, ऋषभ जैन व अतिरिक्त निदेशक सुशील जैन के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed