Ghaziabad: शालीमार गार्डन में कार के पहिए चोरी, तीन दिन पहले पूर्व सीएम ने कसा था कानून व्यवस्था पर तंज
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शालीमार गार्डन पुलिस क्षेत्र में घटनाओं को कम करने के लिए गश्त नहीं कर रही है। सीओ स्वतंत्र कुमार का कहना है कि गिरोह को ट्रेस करने के लिए टीमों को लगाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शालीमार गार्डन में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने डीआरडीओ से सेवानिवृत्त अधिकारी रविंद्र कुमार की कार के चारों पहिए चोरी कर गाड़ी ईंटों पर खड़ी कर दी। चोरों की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। रविंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि रात करीब दस बजे उन्होंने टोयटो गैलेंजा कार इमारत के सामने खड़ी की थी। सुबह उठकर उन्होंने कार देखी तो होश उड़ गए। चोरों ने चारों पहिए चोरी कर उसे ईंटों पर खड़ा किया हुआ था।
उन्होंने पिछले दिनों ही 65 हजार रुपये में चारों पहिए डलवाए थे। चोरों को पकड़ने के लिए उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने चोरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक की। उसमें चोर गाड़ी के पास आकर पहिए खोलते हुए नजर आए।
तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने कसा था कानून व्यवस्था पर तंज
साहिबाबाद थाना क्षेत्र में गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान और पहिए चोरी कर ईंटों पर गाड़ी खड़ी करने की घटना कम नहीं हो रही हैं। 31 जुलाई की रात शालीमार गार्डन में अनुज नागर की कार के चारों पहिए चोरों ने चोरी कर लिए थे। इसके बाद चोर गाड़ी के ईंटों पर खड़ी कर फरार हो गए। इसके पहले खोड़ा में भी चोरों ने एक युवक की गाड़ी से पहिए चोरी कर उसे ईंटों पर खड़ा कर दिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। तीन दिन पूर्व सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहिए चोरी की घटना पर ट्विटर अकाउंट पर प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था पर जमकर घेरा था।