फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People of THA in Ghaziabad will go on hunger strike to demand cancellation of ropeway

Ghaziabad: रोपवे के विरोध में भूख हड़ताल करेंगे टीएचए के लोग, 20 अगस्त को पैदल मार्च की है तैयारी

Tue, 02 Aug 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 01:06 AM IST
सार

बैठक में यह तय हुआ कि जब तक मेट्रो विस्तार पर प्रशासन की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता है तब तक महीने में दो बार विभिन्न स्थानों पर एक दिवसीय अनशन कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से 20 अगस्त को होने वाली पदयात्रा पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
People of THA in Ghaziabad will go on hunger strike to demand cancellation of ropeway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रोपवे को निरस्त कराने और मेट्रो विस्तार की मांग पर अड़े टीएचए के लोग पैदल मार्च के साथ भूख हड़ताल करेंगे। इसको लेकर सोमवार को एक्जोटिका एलिगेंस सोसाइटी में बैठक हुई। बैठक में शामिल लोगों को आंदोलन के बारे में चल रहे अभियान का पूर्ण विवरण दिया गया। इस दौरान सात अगस्त को होने वाली एक दिवसीय भूख हड़ताल और 20 अगस्त को पैदल मार्च करने की भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक में यह तय हुआ कि जब तक मेट्रो विस्तार पर प्रशासन की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता है तब तक महीने में दो बार विभिन्न स्थानों पर एक दिवसीय अनशन कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से 20 अगस्त को होने वाली पदयात्रा पर चर्चा हुई। जिसमें पदयात्रा को एक समय पर दो जगह से शुरू करने पर सहमति बनी। समाजसेवी अमित किशोर ने बताया कि इस पदयात्रा में एक टीम वैशाली मेट्रो स्टेशन से साहिबाबाद मंडी होते हुए साहिबाबाद गांव के पास नवनिर्मित फ्लाईओवर तक पहुंचेगी, वहीं दूसरी टीम सीआईएसएफ इंदिरापुरम से चलेगी और कनावनी पुल, बुद्ध चौक होते हुए साहिबाबाद फ्लाईओवर के नीचे आएगी।
विज्ञापन


वहां से दोनों टीम एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगी, जिसमें मोहननगर-अर्थला व हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास पड़ाव होगा, जहां स्थानीय निवासी इस पदयात्रा में शामिल होंगे। बैठक में केके सिंह, नरेंद्र यादव, सुदीप सिंह, निहार साहू, ज्योति मिश्रा, मंजूषा नायक, अजय गुप्ता, केएन जोशी, बलराम अग्रवाल, प्रभा सिंघल, शैली सिंह, पिंटू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed