{"_id":"62e6e4f7971f4b0dd430fbee","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd242344884","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: इंदिरापुरम थाने के पास महिला से लूटी चेन, 15 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: इंदिरापुरम थाने के पास महिला से लूटी चेन, 15 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Mon, 01 Aug 2022 02:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:56 PM IST
सार
आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद 15 दिन बाद पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में लुटेरों की तलाश करने की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरापुरम थाने से करीब 600 मीटर दूर वसुंधरा सेक्टर-5 में महिला से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली। आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद 15 दिन बाद पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में लुटेरों की तलाश करने की बात कही है।
विज्ञापन
पार्क व्यू सोसायटी निवासी विमला तिवारी ने बताया कि वह बाजार से सामान खरीदने गई थीं। जैसे ही वह पानी की टंकी के पास पहुंची। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाया लेकिन लुटेरे भाग गए।
विज्ञापन
उनका कहना है कि घटना वाले दिन ही शिकायत दी थी। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों के बारे में सुराग मिला है जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन