फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Noble Co-operative Bank employees accused of fraud

Ghaziabad: बैंक ने 45 लाख का ऋण देकर भेजा 1.90 करोड़ का नोटिस, कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 01 Aug 2022 05:32 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 05:32 AM IST
सार

इंदिरापुरम के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जालसाजी, धोखाधड़ी और विश्वास तोड़ने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें 2019 में तैनात रहे बैंक अफसर आरोपी बताए गए हैं।

विज्ञापन
Noble Co-operative Bank employees accused of fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

नोएडा स्थित नोबल को-ऑपरेटिव बैंक के अफसरों ने वसुंधरा के गारमेंट फर्म संचालक विकास त्यागी को 45 लाख का ऋण देकर रिकवरी नोटिस 1.90 करोड़ का भेज दिया। इसे न चुकाने पर बंधक रखी गई जमीन को कब्जे में लेने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


विकास का कहना है कि दस्तावेज में हेराफेरी करके यह जालसाजी उनके ही एक जानकार को दिए गए 1.40 करोड़ का ऋण उनके ऋण में जोड़कर की गई है। उसे ऋण दिलाने में वह गारंटर बने थे। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में बैंक अफसरों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विकास ने बताया कि उन्होंने 2017 में गारमेंट फर्म खोलने के लिए ऋण लिया था। वे इसकी किस्त भी चुका रहे हैं। अब तक लगभग 15 लाख चुका दिए हैं। 2019 में उनके एक जानकार ने इसी बैंक से 1.40 करोड़ का ऋण लिया था। किस्त न चुकाने पर उसका ऋण ब्याज मिलाकर 1.45 करोड़ हो गया। उनके पास जो रिकवरी नोटिस आया है, उसमें उनका अकेले का ऋण 1.90 करोड़ बताया गया है। उनके 45 लाख में उसके 1.45 करोड़ भी जोड़ दिए गए हैं। वह वैशाली का रहने वाला है। आरोप है कि उसकी बैंक अफसरों के साथ सांठगांठ है। इसी के जरिए यह पूरा खेल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया खेल
विकास के दोस्त अजय ने बताया कि बैंक का वसूली नोटिस आने पर प्रशासन से शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस ने जांच की। इसमें साफ हो गया कि दूसरे के ऋण को फर्जी दस्तावेज तैयार कर विकास के ऋण के साथ जोड़ा गया है। इंदिरापुरम के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जालसाजी, धोखाधड़ी और विश्वास तोड़ने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें 2019 में तैनात रहे बैंक अफसर आरोपी बताए गए हैं। उनका नाम जांच में खोला जाएगा।

आरोपियों से होगी पूछताछ
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद नोबल को-ऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़कर जल्द पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed