{"_id":"62d9ae3bf75b2912e74e6b3b","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2418806168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर कैंटर जाने से रोकने पर सिपाही को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर कैंटर जाने से रोकने पर सिपाही को कुचलने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मार्ग पर कैंटर जाने से रोकने पर सिपाही को कुचलने का प्रयास
साहिबाबाद। कांवड़ मार्ग की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे कैंटर को रोकने के दौरान चालक ने ट्रैफिक सिपाही मोहित कुमार शर्मा, अश्वनी व होमगार्ड लोकेंद्र कुमार को कुचलने का प्रयास किया। सिपाही ने किसी तरह कैंटर के सामने से हटकर अपनी जान बचाई। तभी एसयूवी सवार ने कैंटर चालक को फरार होने में मदद की। सिपाही ने साहिबाबाद थाने में कैंटर और एसयूवी नंबर के आधार पर चालकों पर मुकदमा कराया है।
सिपाही मोहित कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात अन्य यातायात कर्मियों के साथ करहेड़ा नागद्वार लालबत्ती पर ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच भारी वाहनों को मोहननगर की तरफ जाने पर रोक है। सभी भारी वाहनों को राजनगर एक्सटेंशन की तरफ डायवर्ट किया गया है। रात करीब पौने 12 बजे एयरफोर्स स्टेशन की तरफ से चालक तेज रफ्तार में कैंटर को मोहननगर ले जा रहा था। उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक नहीं माना। तभी एक एसयूवी में सवार युवकों ने कैंटर को आगे जाने देने के लिए कहा। जब उन्होंने सभी लोगों को मना किया तो चालक ने कैंटर को उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया हालांकि सिपाही मोहित कुमार ने कैंटर के सामने से हटकर खुद की जान बचाई। उनका कहना है कि यदि वह खुद नहीं हटते तो चालक उन्हें कुचल देता। इतना ही नहीं, एसयूवी और कैंटर मौके से तेजी में फरार हो गए। इस मामले की सूचना उन्होंने तत्काल आला अधिकारियों को दी। सिपाही की लिखित शिकायत पर एसयूवी गाड़ी और कैंटर के नंबर आधार पर दोनों चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एएसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि कैंटर चालक ने सिपाही पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया है। उसकी तलाश कर रहे हैं। नागद्वार रूट की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।