फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दिल्ली पुलिस के एएसआई के फ्लैट से गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दिल्ली पुलिस के एएसआई के फ्लैट से गहने चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। बेखौफ चोर ने शालीमार गार्डन पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर दिल्ली पुलिस के एएसआई सतीश परमार के बंद फ्लैट का ताला काटकर नौ लाख के गहने, लैपटॉप और नकदी चोरी कर ली। चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी गंभीरता नहीं दिखाई।
एएसआई सतीश दिल्ली पुलिस के हेडक्वार्टर में तैनात हैं। बेटे ध्रुव को डॉक्टर से दिखाने के लिए निशा घर से निकली थी। चोर ने फ्लैट में घुसने के लिए सबसे पहले लोहे के गेट में कुंडी को कटर से काटा। फिर अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के नौ लाख के गहने व चार हजार से अधिक नकदी, लैपटॉप के अलावा अन्य सामान चोरी कर लिया। पड़ोसी ने गेट की कुंडी कटी देखकर पत्नी को फोन कर चोरी की सूचना दी। कुछ देर बाद वह रास्ते से ही घर के लिए लौट गईं। वहां पहुंचकर देखा तो होश उड़ गए। रसोई का सारा सामान नीचे गिरा था और कमरे से कीमती सामान और गहने गायब थे। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने फ्लैट से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फुटेज से चोर की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर की उम्र करीब 24-25 वर्ष नजर आ रही है। वह खाली हाथ अपार्टमेंट में घुसा और लैपटॉप के बैग में सारा सामान लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। एएसआई ने करीब 7 जगहों की सीसीटीवी फुटेज से चोर की तस्वीर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed