फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लग्जरी कारों को सस्ते दाम में दिलाने का झांसा देकर 20 लोगों से 10 करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लग्जरी कारों को सस्ते दाम में दिलाने का झांसा देकर 20 लोगों से 10 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

वसुंधरा। कंपनी से नई लग्जरी कारों को पांच से दस लाख रुपये सस्ते दामों पर दिलाने का झांसा देकर दिल्ली-एनसीआर में 20 से अधिक लोगों के साथ करीब 10 करोड़ की ठगी हुई है। 18 लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर इंदिरापुरम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर सेल और थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोएडा निवासी शरद यादव ने बताया कि वैशाली सेक्टर-4 निवासी डॉ. सोमेश का वसुंधरा सेक्टर-11 में राजवर्धन मोटर्स के नाम से काम है। उन्हें सोमेश ने सोशल मीडिया पर संपर्क कर विभिन्न कंपनियों से नई लग्जरी कारें पांच से दस लाख रुपये सस्ते दाम पर दिलाने का झांसा दिया। इन कारों में कोई न कोई खामी होती हैं जिस वजह से डिलीवरी के दौरान उन्हें सेल से हटा दिया जाता है। शातिर ने बताया कि नई कारों को वह एक माह से कम समय में डिलीवरी करा देगा। उसकी बातों में आकर उन्होंने चार कारों का सौदा करीब 36 लाख रुपये में करके बयाना राशि भी दे दी। उनके साथ नोएडा से ही कई लोगों ने आरोपी के संपर्क में आकर उसे नई कार के लिए पैसे दे दिए। शरद के मुताबिक, एक युवक ने सात जुलाई को शातिर के पास जाकर पैसे जमा कराए हैं लेकिन गाड़ी देने से पहले ही आरोपी का फोन बंद हो गया। पिछले दिनों जब वह शातिर के वसुंधरा स्थित कार्यालय पर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। सिर्फ कर्मचारी मौजूद थे लेकिन वह भी अपने मालिक के बारे में कुछ बता नहीं पाए। उनका कहना है कि सोमेश ने रूपेश को 17.25 लाख रुपये, ओमप्रकाश से आठ लाख रुपये, अंबुज से 64 लाख रुपये, वीरेंद्र नागर से 18 लाख रुपये, विपिन त्यागी से 30 लाख, शिवम मावी से 14 लाख रुपये और शरद यादव से 36 लाख रुपये के अलावा 18 लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये ऐंठ लिए हैं। सभी लोग नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और चंडीगढ़ के हैं। वहीं, रूपेश का कहना है कि एक परिचित को सोमेश ने ढाई लाख रुपये सस्ते दाम पर कार दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने भी संपर्क कर कार खरीदने की इच्छा जाहिर की। बताया कि सोमेश 35 लाख रुपये की नई एसयूवी कार को 28 लाख में और 10 लाख रुपये तक की कार को छह या सात लाख रुपये में दिलाने का झांसा देता था।
विज्ञापन

एसएसपी से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
शिकायकर्ता का कहना है कि उन्होंने करोड़ों की धोखाधड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज से शिकायत की थी। उन्होंने तत्काल जांच कराकर मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। अब इंदिरापुरम थाने में सोमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी के कार्यालय पर भी टीम ने जांच की है। उसका अभी पता नहीं लगा है। सर्विलांस की मदद से तलाशी चल रही है। आरोपी को पकड़कर जल्द पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed