{"_id":"62cb2ae1bf5f0d16f25b32a8","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2413366131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त में खा ली 755 की आइसक्रीम, दुकानदार से 1500 रुपये भी छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त में खा ली 755 की आइसक्रीम, दुकानदार से 1500 रुपये भी छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त में खा ली 755 की आइसक्रीम, दुकानदार से 1500 रुपये भी छीने
साहिबाबाद। लाजपतनगर में शनिवार रात को पांच युवकों ने आइसक्रीम वाले से 755 रुपये की आइसक्रीम खा ली, जब दुकानदार ने पैसा मांगा तो युवकों ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि 1500 रुपये भी छीन लिए। युवकों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी गई है।
मूलरूप से बिहार के रहने वाले मोहित लाजपत नगर के शिवशक्ति विहार में रहते हैं। पिता खाने-पीने के सामान का ठेला लगाते हैं जबकि मोहित आइसक्रीम का ठेला लगाकर परिवार की मदद करता है। वह शनिवार रात करीब 11 बजे ठेला लगाकर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान अंबे अस्पताल के पास पांच युवक आए। उससे तरह-तरह की आइसक्रीम खरीदकर खाने लगे। सभी युवकों ने ठेले के पास खड़े होकर करीब 755 रुपये की आइसक्रीम खा ली। उसके बाद युवक टरकने का प्रयास करने लगे। भुगतान करने की बात कहने पर युवक सड़क पार जाकर पैसे दिलाने की बात कहने लगे। इसका विरोध करने पर युवकों ने मारपीट की। उसकी जेब में रखे 1500 रुपये भी निकाल लिए। आइसक्रीम वाले ने शोर मचाकर एक युवक को दबोच लिया। युवक को पुलिस के हवाले करते हुए साहिबाबाद थाने में तहरीर दी। साहिबाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आइसक्रीम वाले की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।