{"_id":"62c49847aa68e86c5427ae2c","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd241097096","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में 7वीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में 7वीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में 7वीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौत
इंदिरापुरम। शिप्रा सनसिटी के रॉयल टावर सोसायटी में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग 7वीं मंजिल से नीचे गिर गए। सुबह बेटे और पत्नी के जागने के पर उनके बालकनी से गिरने का पता चला। पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या मान रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
केरल के मूल निवासी 63 वर्षीय पीआई सुरेंद्रन इंदिरापुरम की रॉयल टावर सोसायटी के 7वीं मंजिल पर 723 फ्लैट में रहते थे। वह हाल ही में सोसायटी में शिफ्ट हुए थे। वह सऊदी अरब की एक टेलीकाम कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। परिवार में दो बेटे व पत्नी हैं। शिप्रा सनसिटी चौकी प्रभारी पुष्पराज ने बताया कि सुरेंद्रन, उनकी पत्नी और उनका बेटा मोनिशरात को खाना खाकर सोए थे। सुबह को बेटे के करीब सवा छह बजे उठने पर सुरेंद्रन घर में नजर नहीं आए जबकि फ्लैट का मुख्य द्वार बंद था। बेटे ने बालकनी से नीचे झांका तो सुरेंद्रन बेसमेंट पर पड़े दिखाई दिए। बेटा और पत्नी चीखते चिल्लाते हुए फ्लैट से नीचे पहुंचे। पुत्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सफाई करने की रही चर्चा
सोसायटी के एक ओर रायल टावर मार्केट भी बना हुआ है। घटना के दौरान मार्केट में मौजूद लोगों के मुताबिक सुुरेंद्रन घर की बालकनी में सफाई कर रहे थे। लोगों में सफाई करने के दौरान सुरेंद्रन के गिरने की चर्चा रही जबकि परिजन की मानें तो वह डायबटिक मरीज थे। उनको चक्कर भी आ जाते थे।
विज्ञापन
बड़ा बेटा था केरल में
सुरेंद्रन की पत्नी ग्रृहणी हैं। उनका बड़ा बेटा मयंक एक निजी कंपनी में काम करता है और छोटा बेटा अधिवक्ता है। मयंक केरल में है। सुरेंद्रन के दोनों बेटे अविवाहित हैं। हाल में सोसायटी में शिफ्ट होने के चलते आसपास के लोग सुरेंद्रन के परिवार को मलयालम फैमिली के रूप में जानते थे। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुरेंद्रन ने अपने घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या की है। बालकनी से नीचे गिरने के चलते उनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।