{"_id":"62ba0c508f9bf75fd92c8ffa","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2406913131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पबजी में चैटिंग कर युवती से की दोस्ती, फिर मॉल में बुलाकर की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पबजी में चैटिंग कर युवती से की दोस्ती, फिर मॉल में बुलाकर की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पबजी में चैटिंग कर युवती से की दोस्ती, फिर मॉल में बुलाकर की छेड़छाड़
साहिबाबाद। ऑनलाइन पबजी गेम के दौरान चैटिंग में एक युवक ने युवती से दोस्ती की फिर उसे मॉल में बुलाकर छेड़छाड़ कर दी। युवती के पिता ने कौशांबी थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहारनपुर के बड़गांव का रहने वाला एक परिवार झंडापुर में किराये के मकान में रहता है। परिवार की एक युवती पबजी खेलती है। पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन गेम के दौरान एक युवक ने उससे दोस्ती कर ली। कई दिनों तक दोनों के बीच गेम का मुकाबला चलता रहा। इसी बीच युवक ने युवती को एक मॉल में घुमाने का ऑफर दिया। आरोप है कि कौशांबी थाना क्षेत्र के मॉल में घूमने के दौरान युवक ने उसका फायदा उठाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी ने मुंह बंद रखने के लिए जोर दिया। युवती उसकी गलत मंशा समझ गई और वह किसी तरह उसके चुंगल से छूटकर घर पहुंच गई। वहां परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मॉल में सीसीटीवी चेक करने के बाद तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।