फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट व दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट व दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

- ट्रक की किस्त टूटने पर रिकवरी से बचने के लिए शुरू कर दिया फर्जीवाड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। पुलिस ने सोमवार सुबह यूपी बॉर्डर पर गुप्ता पार्किंग से वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट बनाने और जाली दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक मालवाहक डीसीएम, चार फर्जी नंबर प्लेट, दो वाहनों के फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों फर्जी कागजात और नंबर प्लेट के आधार पर असम से चोरी की एक गाड़ी यहां लेकर आने वाले थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि साहिबाबाद निवासी दौलतराम ने कुछ लोगों के खिलाफ उसके वाहन की फर्जी नंबर प्लेट बनाकर उसका इस्तेमाल करने की रिपोर्ट कराई थी। जांच पड़ताल में टीम को गिरोह की पहचान हो गई। तलाशी में दो लोग गुप्ता पार्किंग से एक ट्रक के साथ पकड़े गए। बरामद ट्रक पर शिकायतकर्ता के वाहन की नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें अन्य नंबर की चार प्लेट और दूसरे वाहन के फर्जी आरसी, नेशनल परमिट, आथराइजेशन सर्टिफिकेट, फिटनेस प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र व अथॉरिटी लेटर बरामद हुआ। पकड़े गए चंदर कपूर उर्फ चंद्रप्रकाश कपूर निवासी ईस्ट आजाद नगर दिल्ली और संजीव निवासी बुलंदशहर से पूछताछ में पता चला कि बरामद ट्रक का असली नंबर -एचआर 55 एजे 4142 है, जिसकी बैंक किस्त टूटने के बाद उसकी रिकवरी से बचने के लिए यह साजिश रची गई थी। यही नहीं, पुलिस की पकड़ से बचने के लिए दूसरे वाहन का चेचिस नंबर भी गुदवा दिया, लेकिन इंजन नंबर सही होने की वजह से दोनों की चोरी पकड़ी गई। दोनों ने कई वाहनों के फर्जी कागजात कंप्यूटर की मदद से तैयार कराए हैं। अब टीम संभागीय परिवहन कार्यालय के लोगों की भी भूमिका की जांच कर रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य लोगों को पकड़कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed