फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

भाजपा के लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
भाजपा के लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाजपा के लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय पर एक युवती ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला बुधवार सुबह का है। उसने साहिबाबाद थाने में आरोपी मंडल अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर कार्रवाई करेगी।
युवती कई महीनों से मंडल अध्यक्ष मदन राय की साहिबाबाद स्थित सामान की शिपिंग करने की कंपनी में काम करती है। आरोप है कि बुधवार सुबह मदन ने उसे कल्याणकारी योजना के लिए एक कागजात पर हस्ताक्षर करने के बहाने घर बुलाया था। वहां पर युवती को कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। कुछ देर बाद अन्य लोग बातचीत करके चले गए। तब वह और मंडल अध्यक्ष कमरे में अकेले रह गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और आरोपी वहां से फरार हो चुका था। उसके साथ कुछ सामान था वह भी गायब था। घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग जब विरोध करने आरोपी के पास पहुंचे तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन

बुधवार शाम को परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के लिए साहिबाबाद थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। मामला राजनीतिक पार्टी से जुड़ा होने की वजह से आला अधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। इस बीच युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। युवती का यह भी आरोप है कि उस पर पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए काफी दबाव बनाया गया लेकिन उसने परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भी शामिल हुआ आरोपी :
युवती का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को मंडल अध्यक्ष कई जगह कार्यक्रमों में लोगों के साथ शामिल हुआ। इतना ही नहीं, उसने अपने फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि युवती आठ वर्षों से मदन राय की कंपनी में काम कर रही है। उसने मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि युवती ने लिखित शिकायत दी थी। लाजपत नगर के मंडल अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed