{"_id":"629e55d63023205e2149c983","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd239614793","type":"story","status":"publish","title_hn":"एओए चुनाव : कुत्ते पकड़वाने के नाम पर मांग रहे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एओए चुनाव : कुत्ते पकड़वाने के नाम पर मांग रहे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एओए चुनाव : कुत्ते पकड़वाने के नाम पर मांग रहे वोट
साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित सेवियर पार्क सोसायटी में पहली बार हो रहे एओए चुनाव को लेकर सभी उत्साहित हैं। 12 जून को हो रहे चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में वोट मांगने की शुरुआत कर दी है। चुनाव में सबसे खास मुद्दा आवारा कुत्तों को पकड़वाने का है।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय ओझा का कहना है की वर्तमान परिस्थिति में सभी निवासी बदलाव की उम्मीद करते हैं। सोसायटी की मूलभूत समस्या जैसे कि जलभराव, बाहरी दीवालों का रंगरोगन, आवारा कुत्तों की समस्या, बिजली के अधिक चार्ज से निवासी परेशान हैं। सोसायटी में आवारा कुत्तों की भरमार है, इसे नगर निगम और एनजीओ के सहयोग से बाहर निकाला जाएगा। सभी का बधियाकरण कराकर इनकी संख्या बढ़ने से रोका जाएगा। उनका कहना है कि जो भी कार्य निवासियों के हित से जुड़े है, वो पहली प्राथमिकता होगी। वहीं अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार अमित का कहना है कि सोसायटी में बहुत सारे काम कराने है। निवासियों की सुरक्षा उच्च स्तर के साथ ही यहां रह रहे बच्चों एवं महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमित का कहना है कि वह लोग अपने चुनावी वादे लोगों को सोशल मीडिया के जरिए पहुंचा रहे हैं। सोसायटी में पहली बार चुनाव हो रहा है, सब इसके लिए उत्साहित हैं और यहां सब शांतिपूर्ण होगा। जो भी जीतेगा सभी के सहयोग से यहां काम होंगे।
पहले भी चुनावों में आवारा कुत्ते रहे हैं मुद्दे
टीएचए की सोसायटियों में एओए के चुनाव में आवारा कुत्ते का मुद्दा हमेेशा रहता है। आवारा कुत्तों की वजह से अधिकतर सोसायटी के लोग परेशान रहते हैं। शिप्रा सनसिटी चुनाव में भी यह अहम मुद्दा रहा था। इससे पूर्व शिप्रा रिवेयरा और आदित्य मेगा सिटी के साथ ही शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में इस मुद्दे पर उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
चुनावी वादे जो कर रहे उम्मीदवार
- आवारा कुत्तों से सोसायटी के लोगों को निजात दिलाया जाएगा
- सोसायटी की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाना
- निरंतर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे
- सांस्कृतिक समारोह आयोजित होंगे
- अतिथियों के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा
- सोसायटी के बजट का प्रत्येक वर्ष आडिट रिपोर्ट पूरी तरह पारदर्शी होगा
- स्वीमिंग पूल एवं क्ल्ब की शुरुआत कराई जाएगी
- जिम को बेहतर बनाया जाएगा