फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

इंदिरापुरम। न्याय खंड में ठगों ने एक महिला से उनकी बेटी को एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर इंदिरापुरम थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला से ठगी का मामला वर्ष 2019 का है। उन्होंने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। महिला ने बताया कि गुरुग्राम में बेटी के इंटरव्यू के दौरान उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी। उसने बताया कि वह महाराष्ट्र में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग कराता है और उनके यहां से ट्रेनिंग लेने वालों का सलेक्शन भी हो चुका है। वह उसकी बातों में आ गईं और बेटी को एयर होस्टेस की ट्रेनिंग कराने के लिए उन्हें चेक से 2 लाख रुपये दे दिए। उनका आरोप है कि ठग पैसे लेने के बाद कार्यालय बंद कर फरार हो गया। सीओ इंदिरापुरम और साइबर सेल के नोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में मोहम्मद अराफल दलवी, कविता अबोहा व रोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान ठगों का कुछ सुराग मिला है। जल्द ही ठगों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed