{"_id":"628401a456566551852f0f9c","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd238565977","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सीमा विवाद में 12घंटे तक पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सीमा विवाद में 12घंटे तक पड़ा रहा शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के सीमा विवाद में 12घंटे तक पड़ा रहा शव
लोनी। दिल्ली यूपी बार्डर राधा विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सीमा विवाद के चलते शव 12 घंटे तक घर में पड़ा रहा। बाद में दिल्ली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से सटी दिल्ली बार्डर पर राधा विहार कॉलोनी में सुरेश सिंह परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अपने बेटे संजय (24) का शव फंदे से लटका हुआ देखा। सूचना पाकर दिल्ली पुलिस आई और उन्होंने घटना स्थल लोनी का होना बताया। लोनी बार्डर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस पर कॉलोनी के लोगों ने दिल्ली पुलिस से कागजी कार्रवाई को कहा। 15 दिनों पहले पड़ोस में एक और आत्महत्या की घटना घटी थी। मामले में दिल्ली पुलिस मौके पर आई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में दिल्ली के हर्ष विहार थाने की पुलिस आती है। कॉलोनी के सभी लोगों को सुविधाएं दिल्ली से मिलती हैं। आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली, पानी आदि सभी सुविधाएं दिल्ली से प्राप्त कर रहे हैं। दिल्ली में ही वोट देते हैं। लोनी बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि मौके पर गए थे। लोगों ने मामला दिल्ली का बताया है। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।