फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

16 माह में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 29.90 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
16 माह में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 29.90 लाख ठगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। खाने की ब्रंच कार्ट में 60 हजार रुपये निवेश पर 16 माह में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने साफ्टवेयर इंजीनियर कोंडाकिंडी सांई कुमार रेड्डी व उनके अन्य रिश्तेदारों से 29.90 लाख रुपये ठग लिए। इंजीनियर ने लिंक रोड थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 निवासी इंजीनियर ने बताया कि विकास मलिक, रवि बिरला, शरद मलिक और अंशुल तोमर की पैसिफिक बिजनेस पार्क में टाउन टीम इंडिया लि. नाम से कंपनी का दफ्तर था। उसमें खाने-पीने की ठेली (ब्रंच कार्ट) लगाने के नाम पर 60 हजार रुपये निवेश करने की योजना बताई जाती थी जिसमें मोटा मुनाफा कमाने का झांसा भी देते थे। ठगों ने उनसे ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए संपर्क किया। कंपनी के डायरेक्टरों पर उन्होंने विश्वास करके 5.40 लाख रुपये का निवेश कर दिया। यही नहीं, अपने परिचित विभूति भूषण साहू से तीन लाख, रवि कर्माकर से एक लाख और राजेश अग्रवाल से 11.50 लाख रुपये निवेश करवाए। इसके बाद शातिरों ने वर्ष 2019 में साहिबाबाद का आफिस बंद कर दिया। उन्हें इसकी जानकारी हुई तो रकम वापस देने के लिए कहा। उनका कहना है कि ठगों ने उन्हें जो चेक दिए वो बाउंस हो गए। इंजीनियर के मुताबिक, कंपनी का संस्थापक विकास मलिक खुद को दिल्ली सभापुर सरकारी स्कूल में हेड मास्टर बताता है।
विज्ञापन

चारों शातिर 33 लोगों से करीब 48 लाख रुपये की ठगी पहले भी कर चुके हैं। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ लिंक रोड थाने में नामजद मुकदमा कराया है। अभी तक पुलिस उनकी तलाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि पैसेफिक मॉल में 2019 में ऑफिस बंद कर दिया गया था। निदेशकों के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी तलाश शुरू की जाएगी। मामले में ठगे जाने वाले लोगों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed