{"_id":"6282a152ae4c8754821888a2","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd238506519","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग से विकासनगर में 12 घंटे से गुल बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग से विकासनगर में 12 घंटे से गुल बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर में लगी आग से विकासनगर में 12 घंटे से गुल बिजली
लोनी। विकास नगर क़ॉलोनी में रखे 400 केवी के ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह सात बजे अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दो कॉलोनियों के करीब 300 घरों में 12 घंटे से आपूर्ति बाधित है।
विकास नगर, साहेल नगर कॉलोनी में विद्युत निगम की ओर से ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से करीब 300 घरों में बिजली की आपूर्ति दी जाती है। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने बिजली निगम और दमकल विभाग को दी थी। आग बुझने के बाद बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से जले हुए ट्रांसफार्मर को हटा दिया। वहीं, ट्रांसफार्मर में आग लगने पर सुबह से ही गुल रही बिजली में लोगों को पानी की भी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने घरेलू कार्य के इस्तेमाल के लिए गली के बाहर लगे सरकारी नलों से पानी भरा। कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह इस मामले में सोशल मीडिया पर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हुए हैं। हर बार ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर दी जाती है जबकि इसे बदलने की जरूरत है। अधिशासी अभियंता रमेश कृष्णानी ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी है। देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।