{"_id":"627ab6fc2a34f43ac74411e6","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd238205547","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जामुक्त कराई 600 करोड़ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जामुक्त कराई 600 करोड़ की जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल पर ट्रैक्टर चलाकर कब्जामुक्त कराई 600 करोड़ की जमीन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव में आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने मंगलवार को फसल पर ट्रैक्टर, जेसीबी चलाकर 50 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा लिया। इस जमीन की कीमत करीब 600 करोड़ रुपये है। आविप इस जमीन का अधिग्रहण पूर्व में कर चुका था, लेकिन किसानों ने अभी कब्जा नहीं छोड़ा था। कुछ किसानों ने आविप की इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने वापस भेज दिया और कार्रवाई जारी रही।
लोनी एसडीएम संतोष कुमार राय, सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय, तहसीलदार शिव नरेश सिंह तीन थानों का पुलिस बल लेकर सुबह करीब 11 बजे मंडोला गांव पहुंचे। आविप के अधीक्षण अभियंता डीबी सिंह और अधिशासी अभियंता अतुल सिंह भी मौजूद रहे। अतुल सिंह ने बताया कि आवास विकास परिषद ने मंडोला गांव की जमीन का आवासीय योजना के लिए अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण के बाद भी 10 से 12 किसान करीब 50 हेक्टेयर जमीन पर खेती कर रहे थे। चार जेसीबी मशीन और 11 ट्रैक्टर की मदद से फसल को नष्ट कराकर जमीन को कब्जामुक्त कराया। अधिकारियों का कहना है कि कुछ आसपास गांव के किसान बाहर के लोगों को जमीन ठेके पर देकर खेती करा रहे थे। फसल काटने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर अगर फिर से खेती हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर में बांटेंगे जमीन
अधिकारियों का कहना है कि कब्जा मुक्ता कराई जमीन को सेक्टर में बांट कर निर्माण करने की योजना बनाई है। यहां जल्द काम को शुरू किया जाएगा। कार्रवाई से पहले यह जमीन खाली थी।
विज्ञापन
छह गांव के किसान कर रहे प्रदर्शन
आवास विकास परिषद के खिलाफ मंडोला समेत 6 गांवों के किसान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर करीब पांच साल से धरना दे रहे हैं। किसान आवास विकास कार्यालय के बाद धरने पर बैठे हैं। किसानों का आरोप है कि उन्हें 2013 के रेट से मुआवजा नहीं दिया गया है।