फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले सेंटर पर छापा, तीन पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले सेंटर पर छापा, तीन पकड़े
विज्ञापन

लोनी। लाल बाग कॉलोनी में किराए के मकान में भ्रूण लिंग परीक्षण करने का मामला सामने आया है। हरियाणा के झज्जर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोनी प्रशासन के साथ मिलकर एक सेंटर पर छापा मारा। सेंटर से तीन आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा है। 12वीं पास अल्ट्रासाउंड मशीन चला रहा था। लिंग परीक्षण के एक ग्राहक से 20 से 25 हजार रुपये लेते थे। नजर से बचने के लिए जगह बदलते रहते थे। मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
लोनी तहसीलदार शिव नरेश सिंह ने बताया कि हरियाणा के झज्जर जिले की पीसीपीएनडीटी की टीम सोमवार को तहसील कार्यालय आई थी। उन्होंने लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण सेंटर चलने की जानकारी दी थी। संयुक्त टीम ने सेंटर पर छापा मारकर तीन युवकों को रंगेहाथ पकड़ा। कुछ साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए अंकित, कमल और दीपक अपने साथियों के साथ मिलकर भ्रूण लिंग का परीक्षण करते थे। एक ग्राहक से 20 से 25 हजार रुपये लेते थे। किसी को शक न हो इसके लिए वह बार-बार जगह बदलते थे। तीनों चेन बनाकर ग्राहकों की तलाश करते थे। एक ग्राहक से संपर्क कर दूसरे ग्राहकों से जुड़ते थे। जिस घर में वह परीक्षण सेंटर चला रहे थे, वहां प्रचार का कोई बोर्ड नहीं लगाया था। गिरोह ऐसी जगह मकान किराए पर लेते थे जहां आबादी कम हो।
विज्ञापन

पहले ट्रेनिंग ली, फिर मशीन खरीदी
कमल 12वीं पास है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार कमल ने कुछ दिनों पहले किसी अल्ट्रासाउंड सेंटर से ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उसने अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी। वह ग्राहकों को अपने आप को डॉक्टर बताता था। वहीं कमल के साथी ग्राहकों को लाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक भेजकर टीम ने फर्जी सेंटर का पता किया
लाल बाग कॉलोनी में सेंटर चलाने वालों का नेटवर्क फैल गया था। यह नेटवर्क हरियाणा तक पहुंचा। इस दौरान पीसीपीएनडीटी की टीम ने सेंटर पर कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने एक महिला को ग्राहक बनाकर इन लोगों के पास भेजा। यहां करीब 25 हजार रुपये में भ्रूण लिंग परीक्षण का सौदा हुआ। जैसे ही आपरेटर अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने लगा तभी टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed