{"_id":"627969a324fab277326a26d3","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2381520153","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, चार घायल
लोनी। रामपार्क कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान की छत सोमवार दोपहर गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को मलबे से निकालकर आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत ठीक है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
रामपार्क कॉलोनी में दिल्ली पुलिस के दरोगा राजबीर सिंह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार को तीन से चार मजदूर उनके मकान की पहली मंजिल पर गाटर सिल्ली डालने का काम कर रहे थे। दूसरे हिस्से में भी गाटर सिल्ली डल चुकी थी। इस दौरान मकान के दूसरे हिस्से की छत गिर गई। छत गिरने से राजबीर सिंह और तीन मजदूर मलबे में दब गए। आनन-फानन में आसपास के लोग वहां आ गए। उन्होंने सभी को मलबे से बाहर निकाला। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है। मजदूरों के परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।