फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

हिंडन से पंजाब के शहरों के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हिंडन से पंजाब के शहरों के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से पंजाब के शहरों के लिए जल्द उड़ान सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से एयरलाइंस कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। बात बन जाती है तो 2023 में पंजाब के पठानकोट, लुधियाना और भठिंडा के साथ ही राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए उड़ान सेवा शुरू हो सकती है।

वर्ष 2019 से शुरू हुए हिंडन एयरपोर्ट से मौजूदा समय में कर्नाटक के हुबली और कलबुर्गी एयरपोर्ट के लिए ही उड़ान सेवा संचालित है। हालांकि शुरुआत पिथौरागढ़ के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई थी, लेकिन कुछ महीने चलने के बाद तकनीकी दिक्कतों के चलते उड़ान सेवा अस्थाई तौर पर बंद हो गई। उसके बाद पूरी तरह से कंपनी ने संचालन करने से इंकार कर दिया। बहरहाल, हिंडन एयरपोर्ट से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, पंजाब के शहर पठानकोट, लुधियाना और भठिंडा और राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए सीधी उड़ान सेवा संचालित करने के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में छह महीने से ज्यादा समय लगेगा। सूत्रों की मानें तो 2023 में इन शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी और हिंडन एयरपोर्ट एक व्यस्त एयरपोर्ट की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed