फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

घरेलू कलह से परेशान वार्ड ब्वॉय ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
घरेलू कलह से परेशान वार्ड ब्वॉय ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

खोड़ा। राजीव कालोनी में तीन मंजिला मकान के कमरे में रविवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में वार्ड ब्वॉय नीरज कुमार (27) ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना में पत्नी से घरलू क्लेश सामना आया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

मृतक के भाई विक्की ने बताया कि नीरज दिन में अस्पताल के अंदर वार्ड ब्वॉय की नौकरी करता था जबकि रात में ऑनलाइन खाना-डिलीवर करता था। वर्ष 2020 में दिल्ली मधु विहार निवासी प्रीति से शादी हुई थी। दोनों का चार माह का बेटा भी है। उनका कहना है कि शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह शुरू हो गया था। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रीति नहीं मानी। एक हफ्ते पहले वह बेटे को लेकर मायके चली गई। शनिवार को वह पत्नी और बच्चे को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी से आने से इनकार कर दिया। रात ढाई बजे जब नीरज घर पहुंचे तो विक्की ने उनसे मोटरसाइकिल अंदर खड़ी करने के लिए कहा था लेकिन वह बिना कुछ बात किए सीधे तीसरी मंजिल के कमरे में चले गए। सुबह करीब छह बजे पड़ोसी ने खिड़की देखा कि नीरज पंखे से लटका हुआ है। इसकी खबर तुरंत विक्की और अन्य लोगों को दी। सभी दौड़कर ऊपर गए तो वहां कमरा अंदर से बंद था। खिड़की खोलकर देखने के बाद सभी के होश उड़ गए। तुरंत खोड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की, जहां कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। उसमें लिखा था कि मैं नीरज अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। बीवी और ससुराल वालों की वजह से उन्होंने मुझे परेशान किया था उसमें उसकी चाची और अन्य लोग भी हैं। पुलिस ने इस नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शाम को शव मिलने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। उधर, विक्की की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, चाची व ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ब्रिजेश कुशवाहा का कहना है कि शिकायत लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed