{"_id":"626457fa6d3f505e372df072","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2373401138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांक की मौत के मामले में पुलिस दोहराएगी सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांक की मौत के मामले में पुलिस दोहराएगी सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी। लुंबिनी अपार्टमेंट के छात्र हिमांक की मौत के मामले में कौशांबी पुलिस घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। शुक्रवार को एसएसपी मुनिराज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। वहीं, पुलिस को मृतक के सोशल मीडिया अकाउंट और दोस्त से भी पूछताछ में कोई अहम तथ्य नहीं मिले। पुलिस वारदात का सीन दोहराएगी। उधर, कौशांबी के लोगों ने शनिवार शाम छात्र को श्रद्धांजलि देकर कैंडल मार्च निकाला।
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों के शक के आधार पर छात्र के दोस्त से पूछताछ की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आरोपी के मोबाइल की जांच कराई गई। उसमें भी ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया जो घटना की ओर इशारा करे। इस मामले में पुलिस की तीन टीमों ने 50 के करीब सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मृतक छात्र व आरोपी दोस्त के परिचित व जानकारों से भी पूछताछ की। पार्क में आने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। पंप ऑपरेटर ने जिन चार लोगों के दीवार फांदकर भागने की बात कही थी, उनसे भी गहनता से पूछताछ की गई, उसमें दो छोटे बच्चे शामिल हैं। पुलिस अधिकारी हत्या, आत्महत्या या हादसे के एंगल पर जांच कर रहे हैं। एसएसपी मुनिराज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी सचिन मलिक से बात की है। उधर, सीमांत विहार के लोगों ने छात्र हिमांक की आत्मा शांति और उसे न्याय दिलाने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा की। दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। बाद में सभी लोग सीमांत विहार के चौराहे पर एकत्रित हुए और कैंडल मार्च निकाला।