फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

हिंडन नहर पुल पर पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हिंडन नहर पुल पर पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़
विज्ञापन

साहिबाबाद। पुलिस की बृहस्पतिवार शाम हिंडन नहर पुल पर अपाचे बाइक पर सवार दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। बिजनौर के नहटौर निवासी आफताब के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर एएसपी अभिजीत आर शंकर भी मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी ने बताया कि आरोपी आफताब को रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। आरोपी पर दिल्ली एनसीआर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और अन्य मामलों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह साथी के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पूछताछ कर दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अपाचे बाइक और 315 बोर का तमंचा व कारतूस-खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed