फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बुजुर्ग महिला को धक्का देकर लूटी चेन, बहन भी घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बुजुर्ग महिला को धक्का देकर लूटी चेन, बहन भी घायल
विज्ञापन

इंदिरापुरम। बेखौफ बदमाशों ने इंदिरापुरम में अलग-अलग स्थानों पर बुजुर्ग महिला और एक व्यक्ति से चेन, स्कूटी और नकदी लूट ली। शिप्रा चौकी से 500 मीटर दूर बुजुर्ग महिला से चेन लूटने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जिससे महिला व उनकी बहन घायल हो गईं। उनका निजी चिकित्सक से उपचार चल रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी चेक नहीं की।
अहिंसाखंड-1 की जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसायटी निवासी अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि 30 मार्च को उनकी मां ऊषा (61) का जन्मदिन था। घर पर रिश्तेदार आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद मां अपनी बहन अंजू व अन्य रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए बाहर गई थीं। जैसे ही वह जयपुरिया मॉल के पास निजी बैंक के सामने पहुंची तभी एक लड़की ने बाइक सवार को उनकी तरफ इशारा किया। इसके बाद अचानक बाइक पर बैठे दो बदमाश आए और ऊषा के गले से झपट्टा मारकर सोने की पौने तीन तोले की चेन लूट ली। अंजू के विरोध करने पर उन्होंने दोनों को धक्का देकर गिरा दिया। फुटपाथ के किनारे गिरने से अंजू की कलाई में फ्रैक्चर हो गया जबकि मां के दोनों घुटने, कूल्हे और पैर के पंजों में चोट लग गई। दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के बाद ऊषा को घर भेज दिया, जबकि अंजू का इलाज चल रहा है। हुई।
विज्ञापन

वहीं, ज्ञानखंड-1 निवासी अश्वनी सिंह ने बताया कि 29 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह हिंडन नहर के किनारे चर्च के पास पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में बाइक और स्कूटी पर आए बदमाशों ने उन्हें डरा-धमकाकर रोक लिया। इसके बाद मारने की धमकी देकर सोने की चेन, डायमंड की अंगूठी, स्कूटी, पर्स, नकदी, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य जरूरी कागजात लूट लिए। सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बाद में वह इंदिरापुरम थाने पहुंचे और शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed