फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पति ने फोन नहीं दिया तो नवविवाहिता ने फंदा लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पति ने फोन नहीं दिया तो नवविवाहिता ने फंदा लगाया
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में रविवार शाम पति द्वारा फोन नहीं देने पर नवविवाहिता ने फंदा लगा लिया। काम से लौट कर घर आने पर पति को घटना के बारे में पता चला।
मूलरूप से बिहार के रहने वाले भूषण कुमार ने बिहार की रहने वाली राजवंती (19) से दिसंबर माह में प्रेम विवाह किया था। वह कूड़ा बीनने का काम करता है। प्रेम विवाह के बाद वह पत्नी को बिहार से लेकर लोनी के चमन विहार कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रहने लगा था। पुलिस पूछताछ में भूषण ने बताया कि रविवार सुबह उनकी पत्नी फोन मांग रही थी। उन्होंने फोन देने से इनकार किया और अपने काम पर चले गए थे। फोन नहीं मिलने पर उसकी पत्नी नाराज हो गई थी। शाम के समय जब वह वापस घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। वह छत के सहारे घर में घुसा तो राजवंती का शव फंदे से लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ अरविंद पाठक ने बताया कि मृतक के परिजनों से मामले में बात हुई है। उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed