फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रैपिड के लिए केबल लाइन डालने से हिंडन बैराज के पास ट्रैफिक डायवर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रैपिड के लिए केबल लाइन डालने से हिंडन बैराज के पास ट्रैफिक डायवर्ट
विज्ञापन

साहिबाबाद। आरआरटीएस ने रैपिड ट्रेन के लिए बिजली की केबल लाइन बिछाने के लिए हिंडन नदी पुल से लेकर वसुंधरा सेक्टर-1 तक सड़क को एक साइड से बंद कर दिया है। इससे गाजियाबाद का ट्रैफिक वसुंधरा के लिए दूसरी साइड पर डायवर्ट हो गया है। आरआरटीएस ने खुदाई के लिए सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को जाम व धूल मिट्टी की परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और निर्माण एजेंसी से व्यवस्था बनाने की मांग की है।

शुक्रवार को वाहन चालकों ने बताया कि रैपिड के काम की वजह से एलिवेटेड रोड के नीचे हिंडन बैराज से वसुंधरा सेक्टर-1 तक रोड के एक साइड को बंद कर दिया है। इससे सुबह को पीक समय वाहनों का जाम लग जाता है। दिनभर हवा चलने से चालकों को धूल-मिट्टी उड़ने की परेशानी भी होती है। लोगों का आरोप है कि लाइन के लिए पहले भी खुदाई की गई थी, मगर अभी तक उसे ठीक नहीं किया गया। इससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जो कभी भी रात के अंधेरे में चालकों के लिए खतरा बन सकते हैं। निर्माण एजेंसी ने वसुंधरा सेक्टर-1 के कट से पहले और हिंडन नदी से आगे सड़क के छोटे हिस्से में भी बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया है। इससे वाहन चालक कच्चे रास्ते से गुजर रहे हैं। निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-1 में रैपिड के लिए बिजली घर बनाया जा रहा है। इसके लिए करहेड़ा 132 केवी बिजली घर से लाइन बिछाई जा रही है। यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस बारे में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया गया था। सड़क से धूल-मिट्टी ना उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed