{"_id":"602acb918ebc3ee9162cb84b","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2138143164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग परीक्षण के आरोप में डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग परीक्षण के आरोप में डॉक्टर समेत दो गिरफ्तार, साथी फरार
Tue, 16 Feb 2021 12:59 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बॉर्डर थानाक्षेत्र के बंद फाटक रतिराम कॉलोनी के पास एक अस्पताल में लिंग परीक्षण की सूचना पर रविवार रात फरीदाबाद और गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। पुलिस ने लिंग परीक्षण के आरोप में एक डॉक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर तीन नामजद व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
बॉर्डर थाना एसएचओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि रविवार रात रतिराम कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में फरीदाबाद और गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार अस्पताल संचालक काफी समय से लिंग जांच, भ्रूण हत्या जैसे अपराध को अंजाम दे रहा था। अस्पताल संचालक लिंग जांच कराने आए लोगों से मोटी रकम भी वसूलते थे। छापे के दौरान अस्पताल से एक भ्रूण मिला।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में 15 हजार से लेकर 20 हजार रुपये में लिंग परीक्षण किया जाता था। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. पीके त्यागी, सुभाष बंसल व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस में मौके से डॉक्टर सत्येंद्र और सुभाष बंसल को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपी की तलाश कर रही है।