फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

15 दिनों में की कई गलतियां, इसके लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
15 दिनों में की कई गलतियां, इसके लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर चार स्थित जिस फ्लैट के कमरे में देवजीत ने पत्नी की हत्या की, वहां पर पूजा ने ऑनलाइन कक्षा के दौरान पढ़ाने के लिए व्हाइट बोर्ड लगाया था। पुलिस को इसी पर देवजीत द्वारा लिखा सुसाइड नोट मिला है। जिस पर लिखा है कि बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बिना किसी दबाव के यह कृत्य कर रहा हूं। इसके लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार हूं। इसके लिए सिर्फ मुझे ही दोषी माना जाए। इसके साथ ही लिखा है कि मेरी पत्नी ने कई बार मुझे रोकने की कोशिश की, मगर मैं पिछले करीब 15 दिनों से गलतियों पर गलतियां करता गया। इसका मुझे अहसास भी नहीं हुआ। मैंने सभी को अंधकार में रखा। किसी को नहीं पता था। यह सब मेरी ही मूर्खता है। मेरे बच्चे का ख्याल रखना। मेरी पत्नी का इसमें कोई कसूर नहीं है। इसके साथ ही सुसाइड नोट में ऊपर 14 फरवरी पूजा, रात 11:35 बजे और 15 फरवरी देव, सुबह पांच बजे लिखा है। पुलिस को अंदेशा है कि उसने लिखा है कि रात 11:35 बजे पूजा की हत्या की है। सुबह पांच बजे उसने आत्महत्या की कोशिश की है। वहीं, सुसाइड नोट और सीसीटीवी फुटेज के समय में काफी अंतर है। सुसाइड नोट के अनुसार देवजीत ने सुबह पांच बजे आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन फुटेज में वह सुबह 9:10 बजे फ्लैट से निकलता दिख रहा है। पुलिस मान रही है कि कलाई की नस कटी होने के चार घंटे तक कोई बैठा नहीं रह सकता है। इससे पता चल रहा है कि उसने सुबह पांच बजे के बजाय नौ बजे के आसपास नस काटी है।
--------------
2008 में किया प्रेम विवाह, वैलेंटाइन डे पर घोंट दिया प्यार का गला
पुलिस ने बताया कि देवजीत असम का रहने वाला है। जबकि पूजा दिल्ली करोलबाग की रहने वाली थी। दोनों ने 2008 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच कभी किसी तरह का विवाद परिजनों तक नहीं पहुंचा। लेकिन रविवार को वैलेंटाइन डे की रात देवजीत ने अपने ही हाथों से पूजा का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जबकि सुबह खुद की हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन

-------------------
सोते समय दबा दिया गला
दोपहर करीब तीन बजे कौशांबी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर देवजीत का बयान रिकार्ड किया। बयान और जांच के आधार पर पुलिस ने बताया है कि देवजीत ने रविवार रात में ही सोते समय पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर पर ही रहा। सोमवार सुबह अपनी कलाई की नस काटी है। फिलहाल देवजीत की हालत चिंताजनक होने के चलते पुलिस उससे इस कृत्य के पीछे के कारणों का पता नहीं कर सकी है। दिल्ली निवासी पूजा के मायके वाले मौके पर पहुंच गए हैं। जबकि असम निवासी देवजीत के परिजन भी जानकारी मिलने पर यहां के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बेटे को नानी के घर छोड़ आए थे
पुलिस की जांच सामने आया कि देवजीत रविवार को पूजा और रेहान के साथ ईस्ट पार्क रोड करोलबाग दिल्ली स्थित अपने ससुराल गया था। वहां पर रेहान को छोड़कर रात करीब 9.54 बजे पूजा के साथ लौटा था। दोनों शांतिपूर्ण तरीके से घर आए थे। ससुराल वालों ने भी किसी तरह के विवाद का पुलिस से कोई जिक्र नहीं किया है। वह अक्सर बच्चे को नानी के यहां छोड़ आया करते थे। रात में अचानक हुई इस घटना से आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले ही वारदात को अंजाम देने की साजिश रची होगी।
------------------
एक मामले में कोर्ट में थी सोमवार को तारीख
पुलिस की जांच में आया कि देवजीत का बेटा रेहान पांचवीं का छात्र है। पूजा करीब ढाई साल पहले उसी के स्कूल की शिक्षिका थी। किसी कारण से उनकी नौकरी छूट गई थी। देवजीत रेहान के स्कूल के अभिभावक संघ के अध्यक्ष हैं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को स्कूल से संबंधित एक मामले की तारीख पर उसे गाजियाबाद कोर्ट जाना था।

-------------------
किस्त नहीं देने पर घर हो गया था सील
पुलिस जांच में सामने आया है कि 14 वर्ष पूर्व देवजीत ने इस मकान को खरीदा था। कुछ समय पूर्व आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने पर बैंक का लोन नहीं भर पाए। इस पर बैंक ने मकान को सील कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, ससुराल वालों ने मदद कर रुपये जमा किए इसके बाद यह सील खोली गई। एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आर्थिक तंगी, समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। युवक के होश में आने पर ही बातचीत के बाद पूरा मामले स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed