फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Sexual harassment victim female security guard dies during treatment

UP: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला सुरक्षा गार्ड की इलाज के दौरान मौत, सुपरवाइजर ने की थी दरिंदगी

Mon, 28 Aug 2023 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Aug 2023 01:27 PM IST
सार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक सोसायटी में महिला सुरक्षाकर्मी गार्ड रूम में बेहोश मिली थी। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा कंपनी के सुपरवाइजर पर सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। सोमवार तड़के महिला सुरक्षाकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Ghaziabad Sexual harassment victim female security guard dies during treatment
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला सुरक्षा गार्ड ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक सोसायटी में महिला सुरक्षा गार्ड से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के सामने आई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने सोमवार तड़के दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सुपरवाइजर पर दुष्कर्म का आरोप
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके की एक सोसायटी में महिला सुरक्षाकर्मी गार्ड रूम में बेहोश मिली थी। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा कंपनी के सुपरवाइजर पर सुरक्षाकर्मी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला सुरक्षाकर्मी को गंभीर हालत में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की जांच चल रही है। झारखंड निवासी युवती वेव सिटी थाना इलाके में एक सोसायटी में सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात थी। परिजनों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कंपनी का सुपरवाइजर महिला सुरक्षाकर्मी पर बुरी नजर रखता था। 
 

आरोप है कि उसने साथियों के साथ मौका पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मारपीट भी की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है और वह बेहोश हो गई। आरोपी मृत समझकर उसको छोड़कर फरार हो गए। ड्यूटी पर पहुंचे दूसरे सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना पीड़ित परिवार को दी। 

 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला सुरक्षा कर्मी को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में सुपरवाइजर अजय समेत अन्य के खिलाफ उन्होंने वेव सिटी थाने में शिकायत दी है। एसीपी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

 

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों की भूमिका की जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed