{"_id":"627a3c0a5f76a40ff930a329","slug":"ghaziabad-scuffle-between-police-and-lawyers-one-hour-high-voltage-drama-in-court-campus-inspector-lock-in-police-station-for-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा जी की जान पर बन आई: रात में वकील को था पीटा, सुबह हुई तो कचहरी में काले कोट वालों ने धुन दिया, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा जी की जान पर बन आई: रात में वकील को था पीटा, सुबह हुई तो कचहरी में काले कोट वालों ने धुन दिया, ये है पूरा मामला
Tue, 10 May 2022 03:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 10 May 2022 03:48 PM IST
सार
मंगलवार को अधिवक्ता विजय अदालत में मुकदमे की पैरवी करने जा रहे थे। उसी दौरान दरोगा राठौर पर नजर पड़ी और बहस फिर से शुरू हो गई। इसके बाद अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और दरोगा की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
गाजियाबाद कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की जुटी भीड़ और चौकी में लटका ताला दिखाते एक अधिकारी, इसी के अंदर बंद है दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद कचहरी में अधिवक्ताओं ने भोजपुर थाने के सब इंस्पेक्टर सौरभ राठौर की पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलने पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, एसपी ग्रामीण ईरज राजा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दरोगा के माफी मांगने के बाद बार अध्यक्ष और सचिव ने दोनों पक्षो में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
बार अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक ने बताया कि 27 अप्रैल को अधिवक्ता राकेश शर्मा और विजय अपने साथियों के साथ हापुड़ से एक शादी समारोह से मोदीनगर वापस जा रहे थे। पुलिस भोजपुर में चेकिंग कर रही थी। पुलिसवाले अधिवक्ता विजय की जांच करने लगे। दोनो में बहस हो जाने पर पुलिसवाले ने अधिवक्ता विजय को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिवक्ता विजय अदालत में मुकदमे की पैरवी करने जा रहे थे। इसी दौरान दरोगा राठौर पर नजर पड़ी और बहस फिर से शुरू हो गई। इसके बाद अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और दरोगा की पिटाई शुरू कर दी। कचहरी पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दरोगा को चौकी के अंदर करके गेट बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन