फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Road accident on Meerut-Delhi Expressway four people including bride and groom injured

गाजियाबाद: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल

Mon, 21 Feb 2022 02:30 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 21 Feb 2022 02:30 PM IST
सार

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद के कुशलिया के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। वाहन में दुल्हा-दुल्हन सवार थे। चालक को झपकी आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दरार में धंस गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे छोटा हाथी ने उसमें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Ghaziabad: Road accident on Meerut-Delhi Expressway four people including bride and groom injured
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद के कुशलिया के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद शादी के घरों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने  बताया कि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद के कुशलिया के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। वाहन में दुल्हा-दुल्हन सवार थे। चालक को झपकी आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दरार में धंस गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे छोटा हाथी ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक, दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों उन्हें गाड़ी से सुरक्षित निकालकर गाजियाबाद के ही मनीपाल नर्सिंग अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

नींद की झपकी लगने से हुआ हादसा

शादी समारोह समाप्त होने के बाद मुजफ्फरनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुई दूल्हे की कार का रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। हादसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह के समय हुआ। बताया गया कि कार चालक को नींद की झपकी लगने से यह हादसा हुआ है। वहीं हादसे के दौरान हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्थित कलछीना गांव के निकट एक्सप्रेसवे पर पड़ी दरार में अचानक दूल्हे की कार धंस गई। बताया गया कि कार चालक को नींद की झपकी आने पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार बीच हाईवे से किनाने में जाकर सड़क में धंस गई। वहीं पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे छोटा हाथी ने भी कार में टक्कर मार दी। हादसे में छोटा हाथी क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed