{"_id":"6244436473129b64e63e59c9","slug":"ghaziabad-pregnant-woman-died-of-falling-in-drain-from-restaurant-balcony-during-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: रेस्टोरेंट के बालकनी से नाले में गिरी गर्भवती महिला, हुई मौत, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: रेस्टोरेंट के बालकनी से नाले में गिरी गर्भवती महिला, हुई मौत, ये है पूरा मामला
Wed, 30 Mar 2022 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:17 PM IST
सार
घटना के बाद स्थानीय लोग सुनन्तला को तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
नाले में गिरकर गर्भवती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के खोड़ा लोधी चौक के मास्टर पार्क में रेस्टोरेंट के बाहर एक हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में रोष है। दरअसल के बाहर बालकनी में पोछा लगा रही गर्भवती महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की पहचान सुनन्तला सुनार(23) पत्नी दीपक बहादुर सुनार के रूप में हुई है। महिला की 5 फीट के नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि लोहे की सीढ़ियों से पैर फिसलने के दौरान यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोग सुनन्तला को तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। सुनन्तला का पहले से भी एक चार साल का बेटा अयान है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिकारी ने क्या कहा
खोड़ा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केके मिश्रा का कहना है कि यह घटना काफी दुखद है। मास्टर पार्क में सड़क और नाला बनाने का काम चल रहा है। नाले का काम पूरा होने के बाद सड़क बनाने का काम शुरू किया जाना था, लेकिन इस बीच गर्भवती महिला के गिरने की दुखद घटना हो गई। भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए जल्द ही बोर्ड बैठक बुलाकर नालों को ढंकने का प्रस्ताव तैयार कर बजट स्वीकृत किया जाएगा।