{"_id":"6175930d97a9d64ecf183a4a","slug":"ghaziabad-police-move-to-slap-goonda-act-on-yati-narsinghanand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: यति नरसिंहानंद पर दर्ज हैं कई मुकदमे, पुलिस कर रही गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: यति नरसिंहानंद पर दर्ज हैं कई मुकदमे, पुलिस कर रही गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी
Sun, 24 Oct 2021 10:39 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:39 PM IST
सार
गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ जिला पुलिस गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। यति नरसिंहानंद को हाल ही में प्रभावशाली जूना अखाड़ा का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद सरस्वती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ जिला पुलिस गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। यति नरसिंहानंद को हाल ही में प्रभावशाली जूना अखाड़ा का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में मंजूरी के लिए उप जिला अधिकारी के पास फाइल भेज दी है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे जिला पुलिस प्रमुख और डीएम के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरस्वती ने हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर खुद के जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर के तौर पर नियुक्त होने की सूचना पोस्ट की थी।
विज्ञापन
एसएसपी पवन कुमार ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने आरोपी द्वारा हाथापाई, हत्या के प्रयास, आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग और मंदिर के बाहर पुलिस कार्रवाई में अवरोध प्रकट करने जैसी की गईं असामाजिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई शुरू की है। सरस्वती जिला की कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन गए हैं।
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों के लिए प्रसिद्ध सरस्वती ने इसी महीने आरोप लगाया था कि एक नाबालिग मुस्लिम लड़के को उनकी जासूसी के लिए भेजा गया था और लड़के के समुदाय में उसकी आयु के लड़के प्रशिक्षित कातिल हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप में नरसिंहानंद को उनके आगे खड़े लड़के से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह मंदिर में जासूसी करने आया था।