फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Police detained for holding meeting without permission, protesting against BJP candidate, MLA replied

गाजियाबाद: बिना अनुमति भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ सभा करने पर पुलिस ने हिरासत में लिया, हुआ हंगामा, विधायक ने दिया जवाब

Sun, 16 Jan 2022 02:47 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, वसुंधरा
माई सिटी रिपोर्टर, वसुंधरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Jan 2022 02:47 PM IST
सार

पूर्वांचल बिहार संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि समाज के लोग भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विधायक सुनील शर्मा को मैदान में उतारने से नाराज हैं। इसी को लेकर संगठन ने महावीर वाटिका वसुंधरा रेड लाइट के पास विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई थी।

विज्ञापन
Ghaziabad: Police detained for holding meeting without permission, protesting against BJP candidate, MLA replied
प्रदर्शनकारियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद विधानसभा सीट पर विधायक सुनील शर्मा को चुनाव मैदान में उतारने के बाद पूर्वांचल और बिहार के लोगों ने रविवार दोपहर वसुंधरा रेड लाइट के पास सभा की। सूचना पर पहुंची इंदिरापुरम पुलिस लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और विधायक के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस से लोगों की कहासुनी के दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


पूर्वांचल बिहार संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि समाज के लोग भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विधायक सुनील शर्मा को मैदान में उतारने से नाराज हैं। इसी को लेकर संगठन ने महावीर वाटिका वसुंधरा रेड लाइट के पास विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई थी। इसी को लेकर तमाम लोग एकत्रित हो रहे थे।

विज्ञापन

विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

इसी दौरान इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ लोगों को बिना अनुमति सभा करने पर हिरासत में ले लिया। थाने पर इकट्ठा भीड़ ने विधायक सुनील शर्मा के खिलाफ नारे लगाए और हंगामा किया। इस बीच पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर लोग नहीं माने।

इंदिरापुरम थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इस बीच हल्की धक्का-मुक्की में कुछ पुलिसकर्मी भी गिर गए। मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को छोड़ दिया। इसके बाद भीड़ वहां से चली गई। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि आला अधिकारियों से इस मामले में बात की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा प्रत्याशी ने दिया जवाब- विरोधियों का कार्यक्रम


भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा का कहना है कि बिहार और पूर्वाचल के लोगों ने इंदिरापुरम थाने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोधी दलों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम था। विपक्षी लोग उनका टिकट ना होने की उम्मीद कर रहे थे ऐसे में उन को झटका लगा है। विरोध करने वाले लोग पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed