फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Pamphlets distributed against BJP candidate Atul Garg in Sadar seat, demonstration against Sahibabad candidate

गाजियाबाद: सदर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के खिलाफ बंटे पर्चे, साहिबाबाद प्रत्याशी का भी विरोध

Sun, 16 Jan 2022 03:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Jan 2022 03:20 PM IST
सार

अतुल गर्ग के खिलाफ लगे पर्चों में लिखा है कि योगी जी से बैर नहीं पर अतुल गर्ग की खैर नहीं। आगे लिखा है कि मंत्री बताएं कि उनके घोषणा पत्र का कौन सा काम हुआ है।

विज्ञापन
Ghaziabad: Pamphlets distributed against BJP candidate Atul Garg in Sadar seat, demonstration against Sahibabad candidate
गाजियाबाद सदर प्रत्याशी अतुल गर्ग के खिलाफ बंटे पर्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने आगामी विधासभा चुनाव के लिए जिला में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब भाजपा के लिए उनके खिलाफ पार्टी नेताओं के असंतोष को दबाना चुनौती है। गाजियाबाद सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी और केबिनेट मंत्री अतुल गर्ग के खिलाफ पर्चे बंटे हैं।

विज्ञापन


अतुल गर्ग के खिलाफ लगे पर्चों में लिखा है कि योगी जी से बैर नहीं पर अतुल गर्ग की खैर नहीं। आगे लिखा है कि मंत्री बताएं कि उनके घोषणा पत्र का कौन सा काम हुआ है। जनता स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही और आप क्वारंटीन रहे।

विज्ञापन

पर्चे में लिखा है कि स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर आपके नाक के नीचे रेमडेसिविर की कालाबाजारी हुई। आपके लोगों ने गरीबों की जमीनें कब्जाईं। हमारा विधायक हमारे बीच का हो, कोई परिवारवादी नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ताओं का तिरस्कार हुआ और आपने उन्हें बंधुआ मजदूर समझा।

इस बीच विधायक और साहिबाबाद प्रत्याशी सुनील शर्मा के खिलाफ भी प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद बिना अनुमति सभा करने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed