{"_id":"623cc3fa2d7ea075f62b309a","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd235838323","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक्वेट हॉल को ढहा कर 85 करोड़ की जमीन को नगर निगम ने कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक्वेट हॉल को ढहा कर 85 करोड़ की जमीन को नगर निगम ने कराया कब्जा मुक्त
विज्ञापन
वसुंधरा में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती निगम की टीम।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक्वेट हॉल को ढहा कर 85 करोड़ की जमीन को नगर निगम ने कराया कब्जा मुक्त
साहिबाबाद। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को वसुंधरा में अपनी जमीन से अवैध कब्जा को हटवाते हुए एक बैंक्वेट हॉल पर बुलडोजर चलाया। इस जमीन की कीमत 85 करोड़ बताई गई।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि महक बैंक्वेट हॉल ने नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया था। यह वसुंधरा में सौर ऊर्जा मार्ग साइट 4 साहिबाबाद में स्थित है। यह बैंक्वेट हॉल 10000 वर्ग मीटर पर बना हुआ था। इस जमीन की वर्तमान में कीमत करीब 85 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक्वेट हॉल पर बुलडोजर चलाया गया। बैंक्वेट हॉल के कई हिस्से को ढा दिया गया। इस दौरान लोगों की वहां भीड़ लग गई। वैसे पुलिस बल मौके पर मौजूद था। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आवश्यक कार्रवाई कराई गई। उसके बाद संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम, ईटीएफ टीम, कर्नल दीपक शरण, जोनल प्रभारी सरिता सिंह, संपत्ति बाबू प्रदीप तथा अन्य संपत्ति विभाग की टीम ने उपस्थित होकर निगम की कार्रवाई को अंजाम दिया।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने बताया कि निगम सीमा अंतर्गत कहीं भी निगम की जमीन पर कब्जा पाया गया तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।