फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी की राज नगर कॉलोनी में रिटायर्ड दिल्ली पुलिस के दरोगा की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों क - फोटो : SHAHIBABAD
दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा जयवीर सिंह की झगड़े के बाद गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बेहटा नहर से गिरफ्तार हुए दोनों बदमाशों के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उधर, मृतक की पत्नी ने तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है

एसपी देहात डॉ. इरज राजा ने बताया कि राजनगर में सेवानिवृत्त दरोगा जयवीर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृतका की पत्नी सुशीला देवी की शिकायत पर मंगलवार शाम तीन आरोपियों प्रवीण, विकास उर्फ विक्की लंगड़ा, ललित उर्फ पहलवान और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम बेहटा नहर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर आए दो संदिग्धों को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस ने दो आरोपियों ललित निवासी उत्तरांचल विहार और प्रवीण निवासी पंचवटी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तमंचे और बाइक बरामद हुई है। ललित पर हत्या समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अस्पताल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed