फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सात फेरों से पहले लोकतंत्र के महायज्ञ में दी आहुति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी। चिरोडी गांव में दूल्हे योगेंद्र ने डाली वोट. - फोटो : GHAZIABAD City
सात फेरों से पहले लोकतंत्र के महायज्ञ में दी आहुति
विज्ञापन

गाजियाबाद/लोनी। शादी की तमाम रस्मों और रिवाजों के बीच दूल्हा और दुल्हन अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। लोकतंत्र के महायज्ञ में गाजियाबाद और लोनी में ऐसी तस्वीर सामने आई, जब वोट के लिए लाइन में लगे लोगों ने भी इनकी हौसला आफजाई की।
सैन विहार निवासी नरपाल सिंह राजपूत की बेटी मनाली राजपूत की बृहस्पतिवार रात बरात आई, इससे पहले दोपहर को उन्होंने परिवार के साथ जाकर भूड़ भारत नगर स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मनाली की शादी ग्रेटर नोएडा निवासी वैभव से हो रही है। पिता और मां संगीता के साथ वोट डालने पहुंची मनाली ने कहा कि शादी वाले घरों में बेशक कई काम होते हैं, लेकिन अच्छी सरकार के लिए हर एक वोट जरूरी है।
विज्ञापन

लोनी के मेन बाजार में रहने वाली डॉ. मीनाक्षी सक्सेना की बृहस्पतिवार को शादी थी। उनके हाथों में मेहंदी थी। घर में शहनाई बज रही थी। परिवार के लोग बरात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मीनाक्षी लोगों को जागरूक करते हुए मेंहदी रचे हाथों से मतदान स्थल पर पहुंची। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी वोट डालने पहुंचे। दुल्हन के मतदान स्थल पर पहुंचने पर लाइन में खड़े लोगों ने पहले उन्हें और परिवार के लोगों को वोट डालने दिया। वहीं, चिरौड़ी गांव में रहने वाले योगेंद्र की शादी भी बृहस्पतिवार को थी। उनकी बरात बागपत जा रही थी। वह तैयारी थे, घर से घोड़ी पर चढ़कर जा रहे थे। रास्ते में मतदान स्थल पर वह रुके और परिवार के सभी सदस्यों के साथ उन्होंने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद वह वहीं से घोड़ी पर चढ़कर अपनी दुल्हन को लेने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed