{"_id":"61e4723f6506bd5ca22713fd","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2327763186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या के लिए उकसाने पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
लोनी। टीला शाहबाजपुर गांव में रहने वाले सोनू मावी (35) की शुक्रवार को छह लोगों द्वारा परेशान करने पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के परिजनों ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
लोनी बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि सानू की मौत के मामले में पिता ने छह के खिलाफ तहरीर दी है। इस आधार पर सत्यबीर निवासी टीलामोड, सुनील बंसल निवासी पंचलोक अगरौला, अमित और विजेंद्र निवासी मांडला, विनोद कुमार धारीपुर और जितन कुमार निवासी अफजलपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की टीमें गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मृतक के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका बेटा अपने श्रीराम कॉलोनी स्थित ऑफिस में बैठा था। इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। सोनू के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में उसने सभी छह आरोपियों द्वारा परेशान करने, मारपीट करने की बात लिखी थी।