{"_id":"61d7407f46cca47c4760938f","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd232332628","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल से दो महिलाओं व बच्चे को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल से दो महिलाओं व बच्चे को निकाला
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने पर अंदर फंसे बच्चे को निकालक?
- फोटो : SHAHIBABAD
Link Copied
प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल से दो महिलाओं व बच्चे को निकाला
विज्ञापन
साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 की असीम प्रिंट लाइन में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:15 बजे आग लग गई। तीन मंजिला भवन के ऊपर मंजिल पर दो महिलाएं और एक छोटा बच्चा फंस गया था, जिन्हें दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला। आग तीन मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी थी।
मुख्य अग्निश्मन अधिकारी (सीएफओ) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी में किताबें और अन्य सामग्री छापने का काम होता है। सुबह करीब 10 बजे से कर्मचारी बेसमेंट और ऊपरी मंजिल पर काम कर रहे थे। अचानक कुछ देर बाद धुआं निकलने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। इस पर कर्मचारियों ने उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग बढ़ती चली गई। इससे कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। तुरंत मालिक को फोन कर सूचना दी। लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए। मगर ऊपर मंजिल पर दो महिलाएं और एक छोटा बच्चा फंस गया था। लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया। मगर बेसमेंट में आग लगने से वह नीचे नहीं उतर पा रही थीं। आग की सूचना पर साहिबाबाद और वैशाली स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहां कर्मियों की एक टीम ने आग बुझाना शुरू किया तो दूसरी टीम ने सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल से दोनों महिलाओं और बच्चे को सकुशल नीचे उतार लिया। धुआं फैलने से वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। सीएफओ का कहना है कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।