{"_id":"61c8c59b734b796bf862d270","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd231750373","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस लेना हुआ मुश्किल, लोनी का एक्यूआई 495","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस लेना हुआ मुश्किल, लोनी का एक्यूआई 495
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस लेना हुआ मुश्किल, लोनी का एक्यूआई 495
साहिबाबाद। वायुमंडल में हवा की गति थमने से रविवार को प्रदूषण ने लोगों की सांसों पर संकट गहरा दिया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर एक दिन बाद बेहद गंभीर श्रेणी (सेवियर जोन) में 429 पर पहुंच गया। जो देश के प्रदूषित शहरों में पांचवें पायदान पर रहा। वहीं लोनी का एक्यूआई 495 दर्ज हुआ है। दिन भर शहर प्रदूषण की चादर में लिपटा रहा।
पीसीबी ने 26 दिसंबर से शहर के प्रदूषण में कमी आने की संभावना व्यक्त की थी। मगर हवा की गति बढ़ने के बजाय कम हो गई। वायुमंडल में हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कम होकर तीन किलोमीटर प्रति घंटा पर आ गई। शनिवार को शहर का प्रदूषण जहां 393 पर मापा गया था, वो 36 प्वाइंट बढ़कर 429 पर पहुंच गया। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। दिन भर हल्की धूप ना निकलने से भी मुसीबत बनी रही। हालांकि शाम करीब सात बजे हल्की बूंदाबांदी होने से प्रदूषण में सोमवार को कमी दर्ज की जा सकती है।
लोनी के हालात बिगड़े
प्रदूषण के रिकॉर्ड बताते हैं कि इंदिरापुरम और लोनी के अलावा संजय नगर के हालात गंभीर हो चुके हैं। यहां प्रदूषण स्तर 400 के पार पहुंच गया है। सबसे बदतर हालत तो लोनी क्षेत्र की है, इसमें एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद गंभीर श्रेणी में 495 पर रिकॉर्ड हुआ है।