फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कौशांबी में रेव पार्टी की आड़ में रात तक उड़ा धुआं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कौशांबी में रेव पार्टी की आड़ में रात तक उड़ा धुआं
विज्ञापन

कौशांबी। कौशांबी थाने से चंद कदम दूर एक मॉल में शनिवार रात क्रिसमस की आड़ में दिल्ली-एनसीआर के युवक-युवतियों ने रेव पार्टी की और रात करीब तीन बजे तक जमकर धुआं उड़ाया। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हो गईं। हैरत की बात है कि पुलिस को इस पार्टी की भनक तक नहीं लगी। कोरोना और ओमिक्रॉन बढ़ने पर प्रदेश सरकार के नाइट कर्फ्यू का पार्टी में जमकर मखौल उड़ाया गया।

कौशांबी स्थित एक मॉल के अंदर बार एंड कैफे ने सोशल मीडिया पर दो-तीन दिन पहले ही पोस्टर जारी कर क्रिसमस पार्टी के बारे में बता दिया था। इसमें दिल्ली-एनसीआर के युवक-युवतियां और प्रेमी जोड़ों ने बुकिंग करा दी। हालांकि कैफे संचालक की तरफ से दोपहर तीन बजे से एंट्री दी गई। बताया गया कि यह पार्टी करीब तीन बजे रात तक चली। इसमें युवक-युवतियों को शराब और फ्लेवर्ड हुक्का परोसा गया। इससे प्रेमी जोड़ों ने प्रदेश सरकार के नियमों को हुक्के के धुएं में उड़ा दिया। देर रात में युवक-युवतियां मॉल से बाहर निकले तो उन्हें कोई नहीं मिला। यदि पुलिस की गश्त होती तो इनके पकड़ने जाने पर कार्रवाई हो सकती थी। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस आयोजन की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी रात में किस समय तक चली इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि थाने के पास रात तक पार्टी हुई है तो इसकी जानकारी की जा रही है। अगर क्रिसमस पार्टी के नाम पर युवक-युवतियों को नशा परोसा गया था तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed