फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बच्ची को कुचलने पर लोगों ने पालिका के ट्रैक्टर में लगा दी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे के घायल होने के बाद ट्रैक्टर में लगी आग
बच्ची को कुचलने पर लोगों ने पालिका के ट्रैक्टर में लगा दी आग
विज्ञापन

लोनी। टोली मोहल्ला निरोठा रोड पर नगर पालिका के कूड़े डालने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन साल की इनाया गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। गुस्साए परिजनों ने चालक के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर में आग लगा दी। हंगामे और आग की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

टोली मोहल्ला निवासी इस्तकार परिवार के साथ रहते हैं। वह कबाड़े का काम करते हैं। परिवार में पत्नी अरसी, बेटा अली (2) और बेटी इनाया (3) हैं। इस्तकार के भाई इसरार ने बताया कि इस्तकार पत्नी अरसी को लेकर डॉक्टर के पास गए थे। इनाया को उनके पास छोड़कर गए थे। इस्तकार और इसरार का घर आसपास हैं। इस्तकार के घर पहुंचने पर छोटा भाई कामरान इनाया को पैदल लेकर उसके परिजनों के पास छोड़ने जा रहा था। रास्ते में निठोरा रोड की तरफ से पालिका का एक ट्रैक्टर कूड़ा डालकर आ रहा था। ट्रैक्टर ने इनाया को टक्कर मारकर दी। इनाया गंभीर रूप से घायल हो गई। जीटीबी अस्पताल में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। टक्कर लगने के बाद आसपास के लोगों ने चालक को मौके पर पकड़कर उसके साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए, तभी एक व्यक्ति ने चालक को लोगों से बचाकर घर में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस आग बुझने के बाद ट्रैक्टर को थाने लाकर खड़ा कर दिया। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में चालक को हिरासत में लिया है। परिजनों की तरफ से शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed