{"_id":"617c54e76da6ec337e40078e","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd228541317","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम पर प्रदूषण फैलाने पर लगाया पचास हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम पर प्रदूषण फैलाने पर लगाया पचास हजार का जुर्माना
विज्ञापन
nagar nigam22092019_CMY.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण फैलाने पर नगर निगम पर लगाया 50 हजार जुर्माना
वसुंधरा। सेक्टर-15 व 17 की ग्रीन बेल्ट पर चल रहे वेडिंग जोन के निर्माण के दौरान खामियां मिलने पर पीसीबी की तरफ से नगर निगम व ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रदूषण फैलाने पर पीसीबी की तरफ से उपजिलाअधिकारी को पत्र लिखकर जुर्माने की कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
वसुंधरा की ग्रीन बेल्ट को उजाड़ कर नगर निगम की तरफ से पक्का निर्माण कर लोहे की दुकानें स्थापित की जा रही हैं। नगर निगम के ठेकेदार ने खुले में निर्माण सामग्री रखी है। इसकी शिकायत स्थानीय निवासी अमित किशोर और गिरिश शर्मा की तरफ से पीसीबी को की गई। आरोप लगाया कि खुले में निर्माण के चलते धूल उड़ रही है। निर्माण सामग्री को भी ढककर नहीं रखा गया है। इससे प्रदूषण फैल रहा है। पीसीबी के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। प्रदूषण और धूल उड़ने से रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं पाए गए। मलबा और मैटेरियल खुले में सड़क पर रखा पाया गया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि शिकायत पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी मिली। जिसके बाद उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की संस्तुति पीसीबी ने की है।